Click Here
Click Here

भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का किया सम्मान एवं स्वागत

Chakradharpur: चक्रधरपुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान एवं स्वागत समारोह...

BJP
नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Chakradharpur: चक्रधरपुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं चक्रधरपुर जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान

प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से ही संभव है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से ही संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आग्रह किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस दौरान जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने अपने संबोधन में कहा, कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि सामड, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, रविंद्र गुप्ता, अनूप सिंह, गोरखनाथ बोदरा, लखी मुंडा, राम कृपाल प्रधान, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा एवं किशोर, जिला मंत्री प्रेम प्रधान, त्रिभुवन महतो, श्रीवंत सारंगी, रानी बंदिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा (बुद्धू पंडित) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके अलावा कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल, चक्रधरपुर मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पड़िया, गोईलकेरा मंडल अध्यक्ष हरि चरण बाहंदा, सोनुवा मंडल अध्यक्ष निशांत महतो तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: दिन के उजाले में हाथियों के झुंड ने गांव में दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *