खूंटी हिंसा की जांच के लिए बीजेपी ‘एक्शन’ में: सांसद आदित्य साहू ने गठित की 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी, आज खूंटी का दौरा
रांची: रामनवमी के पावन पर्व के दौरान मुरहू, खूंटी में हुई अप्रिय घटना को भारतीय जनता पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया...
रांची: रामनवमी के पावन पर्व के दौरान मुरहू, खूंटी में हुई अप्रिय घटना को भारतीय जनता पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है. मामले की तह तक जाने और जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने एक उच्च स्तरीय 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.
आज होगा घटनास्थल का दौरा
पार्टी द्वारा गठित यह विशेष समिति आज अपराह्न में सीधे मुरहू (खूंटी) पहुंचेगी. समिति के सदस्य घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे, स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी जुटाएंगे. इस जांच का मुख्य उद्देश्य घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों को स्पष्ट करना है.
जांच समिति में ये हैं शामिल
राकेश प्रसाद (प्रदेश उपाध्यक्ष)
नीलकंठ सिंह मुंडा (पूर्व मंत्री)
नवीन जायसवाल (मुख्य सचेतक)
सीपी सिंह (विधायक एवं पूर्व मंत्री)
बालमुकुंद सहाय
सीमा शर्मा