Click Here
Click Here
Click Here

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर BJP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Simdega : महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन...

बलिदान दिवस

Simdega : महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप स्थित महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं में अग्रणी स्थान रखती हैं. उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया.

वीरता और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण

वक्ताओं ने कहा कि साल 1564 में युद्ध के दौरान महारानी दुर्गावती ने अपने प्राणों की आहुति देकर वीरता और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और त्याग की प्रेरणा देता है. भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने महारानी दुर्गावती के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

 

ALSO READ : सिमडेगा: NEET Exam को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *