Bokaro: DVC कोनार डैम डिस्पेंसरी परिसर में बुधवार को परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कोनार के सीनियर मैनेजर (विद्युत) विशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में स्थानीय लोगों और डीवीसी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रक्तदान अभियान के दौरान कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था.

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : डॉ. बीएन मंडल
कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त भी कई लोगों की जान बचा सकता है. उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सीएसआर के कार्यपालक सुनील कुमार, मैनेजर (विद्युत) चंदन कुमार, डॉ. एसके अज़ाज़ अहमद, दीनानाथ प्रसाद, उच्च विद्यालय के प्राचार्य बीके महतो, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनके अलावा विवेक करकेटा, नंदलाल साहू, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू एवं चेतलाल सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
‘रक्तदान महादान’ का दिया संदेश
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया. उपस्थित लोगों ने “रक्तदान महादान” के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.
ALSO READ : Telegram बैन पर कांग्रेस का हमला, बोली- पेपर लीक माफिया नहीं, छात्रों पर चल रहा बुलडोजर



