Click Here
Click Here
Click Here

जंगल में मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

Chaibasa : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपोड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से एक युवक का शव बरामद होने के मामले का पुलिस...

Chaibasa : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपोड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से एक युवक का शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.  जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को काटेपोड़ा के ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को सूचना दी कि सुखदेवलंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिससे दुर्गंध आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. जांच के दौरान मृतक की पहचान मुकेश बारजो (20 वर्ष), पिता पीतम बारजो, निवासी छोटामहुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर के रूप में हुई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही फंदुस लागुरी के साथ मुकेश का विवाद हुआ था.

जान से मारने की धमकी के बाद हुई हत्या

उस दौरान फंदुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 जून 2026 को आरोपी फंदुस लागुरी (35 वर्ष), पिता स्व. सुवेदार लागुरी, निवासी छोटामहुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है. चाईबासा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपराध संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल जीडी परीक्षा में कदाचार का आरोपी मृत्युंजय के बेल पर अब 20 जून को सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *