Click Here
Click Here
Click Here

डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद

पलामू: डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्रवेश...

पलामू: डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के बगल में एक वृद्ध महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.

जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि मृत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर मौजूद लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने महिला की पहचान नहीं की. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *