Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में रामनवमी की धूम, पहले मंगलवारी जुलूस से गूंजा शहर, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ लहराया महावीरी झंडा

पलामू: जिले में रामनवमी महापर्व को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं. पूरे जिले में उत्सव का माहौल है और राम भक्तों...

पलामू: जिले में रामनवमी महापर्व को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं. पूरे जिले में उत्सव का माहौल है और राम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में बीती रात पहला मंगलवारी जुलूस बेहद धूमधाम के साथ निकाला गया.

जुलूस के दौरान पलामू के विभिन्न क्षेत्रों से आए राम भक्तों के जोश ने पूरे प्रमंडल को “जय श्रीराम” के नारों से गुंजायमान कर दिया. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ महावीरी झंडा स्थापित किया गया.

जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उतरे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते भक्तों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. रामनवमी को लेकर लोगों के बीच दिख रहे इस जबरदस्त जोश के बीच प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *