Bokaro: बालीडीह थाना अंतर्गत दर्ज मामला सं. 118/26 के 28 वर्षीय अभियुक्त महेश लायक उर्फ लेह्ला लायक उर्फ लेह्ला नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोप है कि महेश ने वादी के आवास में घुसकर नकद एवं मोबाइल फोन चोरी करने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भाग लेने का काम किया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश का स्थायी निवास न्यू कॉलोनी कुर्मीडीह के समीप गणेश होटल, थाना बालीडीह है. मामले में अभियुक्त पर धारा 305 (a), 331 (4), 331 (6), 74, 115 (2), 126 (2) व 351 (2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (अभियुक्त का), एक रेडमी कंपनी का टूटा हुआ मोबाइल फोन और करीब 2,000 रुपये नकद (चोरी किया हुआ) बरामद किया.
छापेमारी के बाद आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
छापेमारी दल में मुख्य रूप से पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार यादव, स.अ.नि. जय प्रकाश पासवान, स.अ.नि. आनंद ठाकुर और आरक्षी उमेश कुमार शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच आगे जारी है. चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
ALSO READ: बोकारो: कोर्ट ने हत्या के अभियुक्त को ठहराया दोषी, उम्रकैद की सुनाई सजा
