Bokaro: बोकारो परिसदन में शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान कांग्रेस ने 27 अगस्त को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बोकारो में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.

केंद्र की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
बैठक में बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय पांडेय और मो. शमशेर आलम समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां झारखंड के हितों के खिलाफ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के हितों के साथ छल कर रही है.
27 अगस्त को जिलेभर में प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ कांग्रेस जोरदार विरोध दर्ज कराएगी. 27 अगस्त को बोकारो जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.
सड़क से सदन तक विरोध जारी रखने का ऐलान
बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की गलत नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से विरोध करती रहेगी. उन्होंने कहा कि जनहित और झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा. बैठक में आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.
ALSO READ: बोकारो थर्मल ROB पर हादसे रोकने के लिए DVC सख्त

