Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सदर अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- ‘इस मामले में शामिल अधिकारियों को मिले आजीवन कारावास की सजा’

Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज...

Ranchi: Babulal Marandi met the student sitting on hunger strike in Sadar Hospital, said- 'The officials involved in this case should be sentenced to life imprisonment'

Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार छात्र से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मरांडी ने छात्र की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में शामिल दोषी अधिकारियों को आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: कोल्हान में माओवादियों को बड़ा झटका: मिसिर बेसरा का करीबी 5 लाख का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने 2 महिला कैडरों के साथ किया सरेंडर

‘विपरीत परिस्थितियों में रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं छात्र’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्र बेहद गरीबी और विपरीत परिस्थितियों में रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं. इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों और न्याय के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने न्यायपालिका पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रों को न्यायालय पर पूरा भरोसा था, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिलने के कारण अब उनके पास आंदोलन और भूख हड़ताल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *