Click Here
Click Here
Click Here

जनगणना 2027 को लेकर बोकारो DC की पहल, ऑनलाइन स्वगणना कर लोगों से की सहयोग की अपील

Bokaro: गोपनीय शाखा स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन...

Bokaro: गोपनीय शाखा स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे देश के समग्र और संतुलित विकास के लिए बेहद आवश्यक प्रक्रिया बताया.

विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं आंकड़े

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सटीक आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों के विकास की रणनीति तैयार करती है.

Also Read: नीट पेपर लीक के खिलाफ गिरिडीह में उबाल, झारखंड छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

जनता से सहयोग की अपील

उन्होंने घर-घर जाकर आंकड़ा संकलन करने वाले प्रगणकों को सहयोग करने की अपील की. साथ ही लोगों से कहा कि वे अपने परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सही और पूर्ण रूप से दर्ज कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

राष्ट्रीय दायित्व निभाने की अपील

उपायुक्त ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है. सभी के सहयोग से ही सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं.

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक खालको और चार्ज ऑफिसर बी.एस. सिटी सह अंचल अधिकारी चास सेवा राम साहू को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *