Bermo: DVC अस्पताल और CSR कोनार डैम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चिलगो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जल जनित बीमारियों से बचाव और रोकथाम को लेकर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 126 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें उच्च रक्तचाप के 40 और सामान्य बीमारियों के 86 मरीज शामिल रहे. चिकित्सकों ने मरीजों को जांच के बाद आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराईं.

हर माह स्वास्थ्य शिविर का किया जाता है आयोजन
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए कोनार डैम के HOP राणा रणजीत सिंह ने बताया, कि DVC CSR योजना के तहत गोमिया और विष्णुगढ़ प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में हर माह नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता आ रहा है, ताकि ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें. स्वास्थ्य शिविर में DVC के चिकित्सक डॉ. बीएन मंडल और डॉ. एजाज के साथ अमन टोप्पो, विवेक केरकेट्टा, दिनेश किसकू, टेकलाल महतो, रणजीत और चेतलाल सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. डीवीसी द्वारा अपने विस्थापित गांवों में लगातार इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए संतोष व्यक्त किया.
