Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण ने शुक्रवार को सीटी कॉलेज परिसर स्थित एससी-एसटी छात्रावास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध पेयजल, पहुंच पथ, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया.
समस्याओं के समाधान के लिए होगी आवश्यक कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. छात्रों ने पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. जिला कल्याण पदाधिकारी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास की सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

ALSO READ : पाकुड़ में दो साल बाद ‘अजंता सर्कस’ का आगाज, कलाकारों की जीविका को संबल देने की अपील


