बोकारो: नावाडीह में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग पर चपरी गांव स्थित न्यू अमलो के समीप मंगलवार अपराह्न एक...

नावाडीह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
नावाडीह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग पर चपरी गांव स्थित न्यू अमलो के समीप मंगलवार अपराह्न एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी कार्तिक महतो के 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार और कटघरा निवासी स्वर्गीय शंभू महतो के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते चिराग थे. हादसे की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, एएसआई राहुल राम, मिथिलेश सिंह और बंधन भगत दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया.

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इधर, घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर नावाडीह-फुसरो मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

ALSO READ: गुमला दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सहित सदस्य, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *