रांची: बुंडू अनुमंडल के सभी थानों में 8 जुलाई को लगेगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Bundu: पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुंडू अनुमंडल के सभी थाना...

ranchi police

Bundu: पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुंडू अनुमंडल के सभी थाना परिसरों में बुधवार, 8 जुलाई 2026 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान नागरिक पुलिस से संबंधित अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव एवं सहायता संबंधी मामलों को सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ओम प्रकाश ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा नियमानुसार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. यह पहल पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 

यह जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 8 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित होगा. कार्यक्रम बुंडू अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, राहे एवं दशम फॉल थाना परिसरों में एक साथ आयोजित किया जाएगा. SDPO ओम प्रकाश ने आम नागरिकों से अपने-अपने संबंधित थाना परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने और पुलिस-जन सहयोग की इस पहल को सफल बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि “आपकी शिकायत हमारी जिम्मेदारी है और आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

यह भी पढ़ें: बोकारो: नावाडीह में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *