Bokaro: जरीडीह प्रखंड में बन रही बिरसा कृषक पाठशाला का सोमवार को DC अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया और एक भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने निर्माण कार्य, तालाब व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 3-4 माह में सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
400-500 किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
DC ने बताया कि पाठशाला में जिले के 400-500 किसानों को आधुनिक खेती, मत्स्य पालन, पशुपालन, मृदा संरक्षण और नई कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही सामूहिक व मिश्रित खेती, FPO गठन और क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
