Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 23 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. सोमवार शाम 7 बजे से बंद हुई बिजली मंगलवार शाम 6 बजे तक नहीं आई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो गई. मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने और इनवर्टर बैठ जाने से लोगों को संचार संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ा. हालांकि मंगलवार को करीब 11 बजे दिन में बिजली आधे घंटे के लिए आई थी, लेकिन उसके बाद फिर से कट गई. समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी. उपभोक्ताओं ने कहा कि मरकच्चो क्षेत्र में लगातार हो रही लंबी बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों ने विद्युत विभाग से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने और लंबी कटौती से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
कोडरमा: मरकच्चो मे 23 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल और पढ़ाई प्रभावित
Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 23 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. सोमवार शाम...
सम्बंधित ख़बरें
