Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: झामुमो कार्यकर्ता कृष्ण किशोर कपरदार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा निवासी एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण किशोर कपरदार (गुड्डा) का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन...

Krishna Kishore Kapardar
कृष्ण किशोर कपरदार की फाइल फोटो

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा निवासी एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण किशोर कपरदार (गुड्डा) का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पैंक्रियाज में स्टोन की समस्या से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से इलाजरत थे. मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. वे बोकारो समाहरणालय के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक स्व. जगदीश कपरदार के पुत्र एवं वरीय पत्रकार मनोज कुमार कपरदार के भतीजे थे. तीन माह पूर्व ही उनकी माता का भी निधन हो गया था.

जनहित के कार्यों में सक्रिय थे कृष्ण किशोर कपरदार

स्व. कपरदार राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित के कार्यों में भी सक्रिय रहते थे, इसलिए क्षेत्र में लोकप्रिय थे. उनके निधन पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, झामुमो नेता सिकंदर कपरदार, सोहेल अंसारी, जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, मुखिया गीता देवी, पंचायत समिति सदस्य मौ भट्टाचार्य, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, पूर्व उपप्रमुख ज्योत्सना झा, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, रामसेवक जायसवाल, ज्ञानेश जायसवाल, गोपाल सिंह, तपन कुमार झा, लोकेश कुमार दे, सूरज जायसवाल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, शकुर अंसारी, राजेश कपरदार आदि ने गहरा शोक जताया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: आदिवासी युवती से मारपीट मामले में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *