Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो पुलिस को मोबाइल चोरी या खोने की मिली सूचना, मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा

Bokaro:शहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस को मोबाइल खोने से संबंधित शिकायत लागातार मिलती रही थी‌. मोबाइल खोने संबंधित...

Bokaro:शहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस को मोबाइल खोने से संबंधित शिकायत लागातार मिलती रही थी‌. मोबाइल खोने संबंधित प्राप्त शिकायत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना ने सभी थाना प्रभरियों को खोये हुए मोबाईल को CEIR पोर्टल का इस्तेमाल कर अविलम्ब बरामद करने का आदेश दिया गया. इस आदेश के आलोक में बी०एस० सिटी थाना, हरला थाना, सेक्टर 4 थाना, सेक्टर 12 थाना एवं सेक्टर 6 थाना में कार्रवाई करते हुए कुल 47 मोबाइल बरामद किया गया.

बरामद सभी मोबाइल के धारकों को संबंधित थाना द्वारा सूचित कर आज बी०एस० सिटी थाना में सत्यापन कर सौंपने की प्रक्रिया आरंभ की गई. साथ में आमजनों से यह भी अपील है कि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है या चोरी होती है, तो अविलम्ब थाना को सूचित करें. सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर जाकर वांछित विवरणी को भरें. खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, तो इसकी सूचना थाना एवं आवेदक को चला जाएगा.

जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी या खोई हुई मोबाइलें बरामद की गई. इनमें बी०एस० सिटी थाना से 33 मोबाइल, हरला थाना से 08 मोबाइल, सेक्टर 4 थाना से 2 मोबाइल, सेक्टर 12 थाना से 3 मोबाइल एवं सेक्टर 6 थाना से 1 मोबाइल बरामद किया गया.

AlsoRead:रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत मे करोड़ों रुपये के दावों का हुआ निपटारा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *