Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: आम जनता की शिकायत पर संवेदनशील बनें पुलिस: नथू सिंह मीणा

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नथू सिंह मीणा द्वारा तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट, और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम...

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नथू सिंह मीणा द्वारा तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट, और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा CCTNS प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं, थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया

निरीक्षण के दौरान एसी श्री मीणा ने थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया. साथ ही आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया. साथ ही साइबर अपराध रोकथाम हेतु जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, पुलिस निरीक्षक गोमिया, पुलिस निरीक्षक जरीडीह, ओपी प्रभारी तेनुघाट, थाना प्रभारी गोमिया व थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:दोस्त की हत्या का अभियुक्त दोषी, सजा की बिंदू पर सुनवाई 19 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *