Click Here
Click Here
Click Here

विश्वकप में मेसी का हैट्रिक: मौजूदा चैंपियन अर्जेटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर की शानदार शुरूआत, मेसी का जलवा

Messi scores World Cup hat-trick: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया...

Messi scores World Cup hat-trick: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया. इस जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान लियोनल मेसी रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका जादू आज भी बरकरार है. मेसी ने मैच में पहला गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. खास बात यह रही कि यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया. मेसी के तीन गोलों के साथ उनका विश्व कप गोलों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया और उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण: कल्पना सोरेन बोलीं— “यह बाबा के दशकों लंबे संघर्ष और झारखंडी अस्मिता का सम्मान है”

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मेसी ने विश्वकप में रिकॉर्ड गोल 16 की बराबरी की

अर्जेंटीना ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अल्जीरिया मेसी और उनकी टीम के आक्रमण के सामने बेबस नजर आया. इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए और लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की अपनी दावेदारी का दमदार आगाज किया. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी को 80वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया गया. हैट्रिक लगाने और विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद जब मेसी सब्स्टीट्यूट हुए तो स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. मैदान छोड़ते समय मेसी ने कप्तानी की आर्मबैंड अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को सौंप दी. इसके साथ ही ओटामेंडी ने मैच के बाकी समय में अर्जेंटीना की कप्तानी संभाली.

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायकों से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान का आग्रह, घंटे भर में फोन ऑन करो, वरना डॉक्टरों की फौज लेकर घर आ रहा हूं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *