Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने तेनुघाट कोर्ट, ओपी और गोमिया थाना का किया निरीक्षण

Bermo: बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया....

Bermo: बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

एसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता से समझौता किए बिना लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली में सभी मामलों और अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत अपडेट करने का कड़ा निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नियमित और प्रभावी गश्त (पैट्रोलिंग) बढ़ाने की बात कही, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: चाईबासा सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित, उपायुक्त ने युवाओं से आगे आने का किया आह्वान

साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

उन्होंने थानों के महत्वपूर्ण अभिलेखों, मालखाना और हाजत सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया और जहां भी कमियां पाई गईं, वहां सुधार के आवश्यक निर्देश दिए. एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाने और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की हिदायत दी. इस औचक निरीक्षण के मौके पर बेरमो के एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया व जरीडीह के पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *