Click Here
Click Here
Click Here

Breaking News: भोर के अंधेरे में डोडा तस्करी पर बड़ा प्रहार : चोकर के नीचे छिपा था नशे का जखीरा, रनिया पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध ट्रक

Khunti/Runia: झारखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रनिया थाना पुलिस को रविवार अहले सुबह बड़ी...

Khunti/Runia: झारखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रनिया थाना पुलिस को रविवार अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी. कोलेबिरा-खूंटी स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को पकड़कर डोडा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है.

चोकर के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था डोडा

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 3 बजे रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार गश्ती पर थे. इसी दौरान भालूटोली के पास एक ट्रक की गतिविधि संदिग्ध लगी. पुलिस ने जब वाहन को रोककर जांच शुरू की तो सभी दंग रह गए. ट्रक के ऊपरी हिस्से में मवेशियों का चारा और चोकर लदा हुआ था, लेकिन उसके नीचे भारी मात्रा में अवैध डोडा छिपाकर रखा गया था.

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिर तरीके से डोडा को चोकर की बोरियों के नीचे छिपाया था. हालांकि ट्रक में कितने बोरे डोडा लदे हैं और उसकी कुल कीमत कितनी है, इसका आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं हो सका है.

ALSO READ: हजारीबाग: स्कूल में गुरुजी नदारद और सिर पर छत की कमी, कैसे गढ़ेगा 500 बच्चों का भविष्य?

अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ट्रक चालक, तस्करी के नेटवर्क, माल के स्रोत और गंतव्य को लेकर गहन पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा कहां से लाया गया था और इसे किस इलाके में पहुंचाया जाना था. रनिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि यदि समय रहते ट्रक नहीं पकड़ा जाता तो बड़ी मात्रा में यह नशीला पदार्थ दूसरे राज्यों तक पहुंच सकता था. फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पूरे मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *