ब्रेकिंग न्यूज़

गिरिडीह: करोड़ों के घोटाले में तमिलनाडु CID की बड़ी कार्रवाई, जमुआ से आरोपी गुलशन दराद गिरफ्तार

गिरिडीह: जिला एक बार फिर अंतरराज्यीय पुलिस कार्रवाई का केंद्र बना है। तमिलनाडु सीआईडी की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में छापेमारी कर करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के मुख्य आरोपी गुलशन दराद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोयंबटूर ले गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुलशन दराद तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी संचालित करता था। आरोप है कि गुलशन और उसके 5–6 सहयोगियों ने मिलकर एक बड़े वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस संबंध में जनवरी 2026 में कोयंबटूर के कृष्णागिरी में मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही गुलशन फरार चल रहा था और अपने पैतृक निवास जमुआ में छिपा हुआ था। गुलशन की लोकेशन ट्रेस होने के बाद तमिलनाडु सीआईडी की टीम मंगलवार को गिरिडीह पहुंची। टीम ने सबसे पहले गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मामले की गंभीरता से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव के नेतृत्व में एक स्थानीय टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने मिर्जागंज स्थित गुलशन के आवास पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।