रांची : झारखंड सरकार ने शब-ए-बरात के अवसर पर 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी कार्यपालक आदेश के तहत घोषित की गई है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।
अधिसूचना जारी, सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश
जारी आदेश में बताया गया है कि अधिसूचना संख्या-613, दिनांक 3 फरवरी 2026 के तहत शब-ए-बरात के मौके पर 4 फरवरी 2026 को राज्य के सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। छुट्टी की घोषणा के बाद कर्मचारियों और आम लोगों को इससे राहत मिली है।
