Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: पतना के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी होंगे सस्पेंड – राधाकृष्ण किशोर

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 12वें दिन संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के...

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 12वें दिन संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पतना के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आदिम जनजातियों के एक करोड़ रुपये मूल्य के अनाज का वितरण नहीं किया.

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएसओ और सहकारिता सचिव से बात हुई है. संबंधित अधिकारी पतना में एमओ के अतिरिक्त प्रभार में भी थे. उन्हें वहां से हटा दिया गया है. उनके खिलाफ प्रपत्र ‘क’ और सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जा चुका है. साथ ही उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया है.

Also Read: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया चंदवारा थाना का दरोगा, ACB ने की कार्रवाई

हटिया विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों का मामला

विधायक नवीन जायसवाल ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के कुटे, लाबेत, तरिल सहित अन्य क्षेत्रों के विस्थापितों का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि इनके लिए दिसंबर 2019 में 400 मकानों का निर्माण कराया गया था. अब तक कितने विस्थापितों को आवास दिया गया है, इसकी जानकारी दी जाए.

इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी विस्थापित हैं, उन्हें मकान दिया जाएगा. हालांकि बाद में इस सवाल को सदन में स्थगित कर दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *