Click Here
Click Here
Click Here

सगाई से 4 दिन पहले युवती ने दी जान : प्रेमी को व्हाट्सएप पर लिखा- ‘आप बोलते थे ना मर जाओ, अब आपके सामने मरूंगी’

Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवती ने शादी...

Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवती ने शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मौत को गले लगा लिया. तिलैया थाना क्षेत्र के टीनवाटांड़ में बुधवार की देर रात शिबू कुमारी नाम की युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की 16 मार्च को सगाई होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

आखिरी मैसेज ‘आपके सामने मरेंगे’

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. आत्महत्या से कुछ समय पहले युवती की अपने प्रेमी के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. पुलिस को मिले चैट के अनुसार, युवती ने आखिरी संदेश में लिखा था- ‘आप बोलते थे ना मर जाओ, आपके सामने मरेंगे.’ जांच में पता चला है कि युवती ने अपने फोन में उस युवक का नंबर My Everything’ नाम से सेव कर रखा था. इसी मैसेज के बाद उसने दुपट्टे के सहारे छत के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.

सुबह बरामद हुआ शव

मृतका के पिता प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब शिबू काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो वे उसे जगाने गए. दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. पिता ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की से झांककर देखा. अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए, शिबू पंखे से लटकी हुई थी. आनन-फानन में कमरे के वेंटिलेशन को तोड़ा गया और छोटे बेटे को अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया. शिबू को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. शिबू की शादी इसी साल हजारीबाग में तय हुई थी. घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होने वाला था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *