Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य पथ पर तेज रफ्तार हाइवा डंपर की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया.
ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ा
ग्रामीणों की तत्परता से वाहन को पकड़ लिया गया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.
Also Read: देवघर में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने टेका माथा, राज्य की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा डंपर गुमला की ओर से तेज गति से लोहरदगा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार कर रहे बैल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने वाहन को लिया कब्जे में
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया. सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
