CA Final Exam 2026: ICAI ने बदला एग्जाम पैटर्न, अब साल में दो बार होगी परीक्षा

News Desk: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया...

CA Exams

News Desk: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. जारी नोटिस के मुताबिक अब CA Final परीक्षा साल में केवल दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाएगी. यह नया नियम मई 2026 से लागू होगा. पहले CA Final की परीक्षा साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में होती थी. संस्थान के अनुसार यह निर्णय स्टूडेंट्स और अन्य संबंधित पक्षों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके.

क्या है CA Final परीक्षा?

CA Final, चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है. इसे पास करने के बाद ही उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के योग्य होते हैं. यह परीक्षा काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, जिसके लिए गहन तैयारी और निरंतर अभ्यास जरूरी होता है. ICAI इस परीक्षा का आयोजन देश और विदेश दोनों जगहों पर करता है.

Read Also:चुनाव से पहले बड़ा झटका, 90 लाख वोटरों के नाम सूची से बाहर

CA Inter Exam 2026 का नया शेड्यूल

ICAI ने मई 2026 में होने वाली CA Intermediate परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया है. अब यह परीक्षा 3 मई के बजाय 5 मई 2026 से शुरू होगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी.

CA Exam Date sheet

एग्जाम शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Group I: 5 मई, 7 मई, 9 मई 2026
  • Group II: 11 मई, 13 मई, 15 मई 2026

Read Also: HEC ने 1000 एकड़ खाली जमीन बेचने के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी 

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि Foundation, Final और Post Qualification Course (PQC) की अन्य परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केवल CA Final परीक्षा की फ्रीक्वेंसी को तीन बार से घटाकर दो बार किया गया है. नए बदलाव के बाद अब छात्रों को साल में सीमित मौके मिलेंगे, इसलिए उन्हें अपनी तैयारी की रणनीति और भी बेहतर तरीके से बनानी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *