Click Here
Click Here
Click Here

शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिरी, सिल्ली के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tamar: थाना क्षेत्र के चालाडीह गांव के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो...

Tamar:  थाना क्षेत्र के चालाडीह गांव के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चालाडीह गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी.

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह पानी में डूब गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए.  ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कोशिश से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया. इसके बाद दोनों को आनन-फानन में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना पाकर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे

मृतकों की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के बरलंगा निवासी युवकों के रूप में हुई है.  हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस  

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात होने और सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इधर,  घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है.

ALSO READ: झींकपानी में युवती से गैंगरेप, धमकी देकर मुंह कराया बंद, अब FIR दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *