सूचना प्रसारण मंत्रालय का वित्त सलाहकर मांग रहा था 10 लाख रिश्वत,CBI ने किया गिरफ्तार

Ranchi: सूचना प्रसारण मंत्रालय का वित्त सलाहकार संदीप प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रक्ट की फाइल को जल्द निबटाने के लिए 10 लाख रुपये...

RANCHI
CBI ने किया गिरफ्तार

Ranchi: सूचना प्रसारण मंत्रालय का वित्त सलाहकार संदीप प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रक्ट की फाइल को जल्द निबटाने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था, इसकी शिकायत CBI को मिली. CBI ने मामले की जांच की और घूस मांगने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक वह अपने पत्नी के माध्यम से घूस का पैसा लेने वाला था. कंपनी ने CBI से शिकायत की थी कि डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एकाउंटस संदीप कुमार उनकी फाइल को शीघ्र निबटाने के लिए 15 लाख रुपये घूस मांग रहा था, लेकिन बाद में 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. शिकायत की पूरी जांच करने के बाद CBI ने संदीप को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

ALSO READ: अवेटा IVF ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, 10,000+ सफल केसों के साथ एक दशक की सेवा और विश्वास का सफर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *