CCTV कैमरा के फुटेज से खुला विक्षिप्त के साथ दुष्कर्म का राज

Ranchi: बरियातू के एदलहातू के जोजो पहाड़ पर 27 मई को तीन युवकों ने विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को...

Ranchi: बरियातू के एदलहातू के जोजो पहाड़ पर 27 मई को तीन युवकों ने विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. विक्षिप्त युवती घर वालों को सही से कुछ बता नहीं पा रही थी, घर वालों को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि तीनों आरोपी विक्षिप्त युवती को अपने साथ ले जा रहे हैं.

तीन दिनों बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

सीसीटीवी फुटेज से तीनों युवकों की पहचान हुई. उसके बाद तीन दिनों के बाद घर वालों ने 31 मई को बरियातू थाना में विशाल, राहूल व सन्नी लोहरा तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. उसके बाद रात में ही एदलहातू टीओपी व बरियातू पुलिस ने तीनों आरोपियों को एदलहातू से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया.

सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार विक्षिप्त युवती 31 मई की शाम एदलहातू में घुम रही थी, तीनों युवकों ने बहला-फुसला कर उसे अपने साथ जोगो पहाड़ के सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके बाद विक्षिप्त युवती को घर जाने के लिए छोड़ दिया. घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसका कपड़ा अस्त-व्यस्त देखा. पूछने पर विक्षिप्त युवती बहुत कुछ नहीं बता पा रही थी. परिवार के सदस्यों ने युवती से कई बार पूछा तो उसने जो बात बतायी, उससे परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई. 

Read Also: TV डिबेट के चक्रव्यूह को भेदेंगे कांग्रेसी प्रवक्ता, रांची में जुटेंगे मीडिया के दिग्गज, कैमरा फेसिंग और बॉडी लैंग्वेज की होगी ट्रेनिंग

मोहल्ले के लोगों की सूचना से सामने आया सच

उसके बाद परिवार के सदस्य मामले की छानबीन करने लगे तो मुहल्ले के लोगों ने कुछ गलत होने की बात परिवार के लोगों को बतायी. उसके बाद घर वालों ने गहराई से छानबीन की तो पूरा मामला सामने आया. तब इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आवारा किस्म के युवक हैं और दिन भर नशा करके इधर-उधर घुमते रहते हैं. नशा करने के लिए कभी-कभी छोटा-मोटा काम कर लेते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *