रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की कार्रवाई: ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 30.50 लाख का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेश नार्कोस के तहत RPF (रेलवे सुरक्षा बल) रांची को...

Ranchi: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेश नार्कोस के तहत RPF (रेलवे सुरक्षा बल) रांची को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 61 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में की गई छापामारी

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 30 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान हुई. आरपीएफ की टीम जब ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच कर रही थी, तभी कोच संख्या बी-3 (B-3) में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए. उनके पास चार बड़े ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग थे. पुलिस को देखकर तीनों युवक सकपका गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है.

चूंकि ट्रेन खुलने का समय हो चुका था, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ टीम ने तीनों संदिग्धों को उनके सामान के साथ अगले स्टेशन नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा, ताकि विधिसम्मत जांच की जा सके. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रेंस कुमार (21 वर्ष) जिला बक्सर, बिहार और अंकित पाठक (19 वर्ष) जिला बक्सर, शामिल है.

ALSO READ: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *