चाईबासा: सोनम वांगचुक के समर्थन में चाईबासा में बाइक रैली, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

Chaibasa:देश की शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का...

Chaibasa
सोनम वांगचुक के समर्थन में चाईबासा में बाइक रैली

Chaibasa:देश की शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का असर अब कोल्हान क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है. आंदोलन के समर्थन में कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति (कायस) ने चाईबासा में विशाल बाइक रैली निकालकर अपना समर्थन जताया.

शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा

कायस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकाली. रैली में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग से जुड़ी तख्तियां थीं.

नारों से गूंजा चाईबासा शहर

बाइक रैली के दौरान पूरा चाईबासा शहर नारों से गूंज उठा. प्रदर्शनकारियों ने “शिक्षा में धांधली बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “छात्र एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए. युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

कायस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दे सीधे युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं. पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर रोक लगाना जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय मिल सके. संगठन ने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने की बात कही.

रैली में ये लोग रहे शामिल

बाइक रैली में संगठन के संयोजक वीर सिंह बालमुचू, सनातन पिंगुआ, संजय लागुरी, अमर पिंगुआ, भगवान सवैयाँ, सिमरन देवगम, राहुल बिरुआ, किशोर गगराई, राजकुमार मुंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: डूरंड कप से पहले मोराबादी से हटाया गया अतिक्रमण, खाली जमीन पर बनेगी पार्किंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *