Bermo: DVC मुख्यालय कोलकाता के CSR विभाग के DGM बीजी होल्कर ने शनिवार को बोकारो थर्मल क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न CSR योजनाओं का जायजा लिया. बोकारो थर्मल पहुंचने पर CSR के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद DGM और वरिष्ठ प्रबंधक ने स्थानीय बुद्धा सोसाइटी BTPS को खेलकूद से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां वितरित कीं, ताकि स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल सके.

अंधुवा गांव में CSR योजनाओं का लिया जायजा
इसके पश्चात DGM नावाडीह प्रखंड के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल गांव ऊपरघाट के अंधुवा पहुंचे. वहां उन्होंने CSR मद से ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगाए गए सोलर पंप, सोलर लाइट और हाईमास्ट लाइट का सघन निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली को देखा. इस दौरान उन्होंने गांव के ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण व आधुनिक जानकारियां दीं. ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से DGM ने उनके बीच तेजपत्ता और नींबू के पौधों का भी वितरण किया. मौके पर DVC के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
ALSO READ: बोकारो: कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, मलबे में फंसे चालक को कटर से काटकर निकाला गया
