सरायकेला: SIR-2026 अभियान की समीक्षा, कपाली पहुंचे अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी; शत-प्रतिशत सत्यापन के दिए निर्देश

Seraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर...

Seraikela
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी; शत-प्रतिशत सत्यापन के दिए निर्देश

Seraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सुबोध कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को अभियान के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विशेष शिविर में हुआ प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची निर्माण का कार्य किया जा रहा है.इसी क्रम में 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कपाली और 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों का उद्देश्य उन मतदाताओं तक पहुंच बनाना था, जो घर-घर भ्रमण के दौरान उपलब्ध नहीं हो सके थे.

योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटे

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे.उन्होंने गणना प्रपत्रों के समय पर वितरण और संग्रहण, सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन डिजिटाइजेशन तथा ASDD सूची निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा.

BLO को पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश

सुबोध कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए बीएलओ और संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया.

20 जुलाई को भी लगेगा विशेष शिविर

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिन मतदाताओं को अब तक गणना प्रपत्र नहीं मिल पाया है या जिन्होंने भरा हुआ प्रपत्र जमा नहीं किया है, उनके लिए 20 जुलाई 2026 को भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.इन शिविरों में गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण, सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ASDD सूची निर्माण से संबंधित कार्य किए जाएंगे.निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, ईचागढ़ विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चांडिल एसडीओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ: बोकारो: कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, मलबे में फंसे चालक को कटर से काटकर निकाला गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *