बोकारो रेलवे ओवर ब्रिज(ROB)पर रफ्तार का कहर, आजसू ने उठाई सुरक्षा की मांग

Bokaro: बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित DVC रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए...

बोकारो
DVC का ओवरब्रिज

Bokaro: बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित DVC रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आजसू पार्टी ने सुरक्षा उपायों की मांग की है. AJSUपार्टी के गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि और DVC ऑल वैली विस्थापित मोर्चा के युवा अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने DVC बोकारो थर्मल के HOP को पत्र सौंपकर ब्रिज पर रबर स्पीड हम्प लगाने की मांग की है.

तेज रफ्तार से बढ़ा हादसे का खतरा

जितेंद्र यादव ने कहा कि ROB से स्थानीय वाहनों के साथ भारी व्यावसायिक वाहनों का भी लगातार आवागमन होता है. ब्रिज की ढलान और साफ सड़क के कारण वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे पीक आवर्स, नाइट शिफ्ट और कोहरे के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है.

ALSO READ : जामताड़ा : स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

रबर स्पीड हम्प लगाने का सुझाव

उन्होंने DVC प्रबंधन से कंक्रीट स्पीड ब्रेकर की जगह हैवी-ड्यूटी रबर स्पीड हम्प या थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स लगाने का सुझाव दिया. उनका कहना है कि इससे ब्रिज की संरचना पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और रात में रिफ्लेक्टर के कारण वाहन चालकों को आसानी से दिखाई देगा. AJSU नेता ने DVC प्रबंधन से जल्द निरीक्षण कर स्पीड हम्प और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *