Koderma: जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. बिनिता कुमारी के निर्देश पर आज जेरूवाडीह पंचायत में निःशुल्क खुरहा-मुंहपका(FMD) टीकाकरण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पशुधन सहायक- रजनीश कुमार, मोबाइल वेटरनरी- रामलखन साहू एवं टिलाकर्मी- गौतम कुमार, तिनू कुमार, जगदम्बा यादव द्वारा लगभग 500 पशुओं का FMD टीकाकरण किया गया. साथ ही सभी पशुओं का ईयर टैगिंग करते हुए “भारत पशुधन ऐप” में उनका निबंधन भी किया गया. पूरे टीकाकरण एवं टैगिंग कार्य का पर्यवेक्षण डॉ. अरुण कुमार राय द्वारा किया गया. इस अवसर पर डॉ. राय ने उपस्थित पशुपालकों को FMD टीकाकरण के लाभ, रोग से बचाव एवं पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया.



