Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : तालाब से मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa : जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत स्थित तालाब में एक मजदूर का सड़ा गला शव मिला है. मामला...

मजदूर का शव

Chaibasa : जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत स्थित तालाब में एक मजदूर का सड़ा गला शव मिला है. मामला लाउजोडा गांव की है. जहां मजदूर का शव इस स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के बाथनोमुठी गांव निवासी साबरू हांसदा के रूप में हुई है. जो चक्रधरपुर के डोंकासाई गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था. परिजनों के अनुसार, साबरू हांसदा शनिवार से लापता था. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. लाउजोडा गांव के ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. प्रारंभिक जांच में यह सवाल बना हुआ है कि डोंकासाई में रहने वाले साबरू हांसदा का शव लाउजोडा गांव के तालाब तक कैसे पहुंचा. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

ALSO READ : झारखंड : आपस में भिड़े दो अपराधी, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली चुनौती कहा ‘तुम चालू करो, खत्म हम करेंगे’, प्रिंस खान ने कहा – मिलेगा करारा जवाब

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *