चाईबासा : पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chaibasa : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या...

Chaibasa : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पत्नी गुरू गोप को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने मामले के प्राथमिक अभियुक्त पुड़वा उर्फ चोके सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. जांच में यह बात सामने आई है कि घटना पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण हुई थी. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

एक जून को हुई थी हत्या

बता दें कि घटना एक जून की है. जहां खंडखोरी गांव निवासी महिला गुरू गोप ने अपने पति देवेंद्र गोप (47) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. जिसके बाद आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रायफल मुमू, पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, मिलन करमाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी छापेमारी दल में शामिल रहें.

 

ALSO READ : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन पलामू के संरक्षक बने वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *