चक्रधरपुर: नागरिक अधिकारों और संविधान पर मंथन, मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने की DC से मुलाकात

Chakradharpur: मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप के सफल आयोजन और समापन के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव बैरम खान...

Chakradharpur:
DC मनीष कुमार से मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने की मुलाकात

Chakradharpur: मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप के सफल आयोजन और समापन के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव बैरम खान ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. चाईबासा में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को लेकर चर्चा की गई.

उपायुक्त को भेंट की भारतीय संविधान की प्रति

मुलाकात के दौरान बैरम खान ने उपायुक्त मनीष कुमार को भारतीय संविधान की एक प्रति भेंट की. उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों तक संवैधानिक जानकारी और अधिकारों के प्रति जागरूकता पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया.

संवैधानिक जागरूकता से होगा समाज का सशक्तिकरण

बैरम खान ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. संविधान के मूल्यों को समझने से समाज में समानता, न्याय और लोकतांत्रिक भावना को मजबूती मिलती है. उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को संविधान के महत्व से जोड़ना समय की जरूरत है.

उपायुक्त ने की पहल की सराहना

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने भेंट स्वरूप दी गई संविधान की प्रति को सहर्ष स्वीकार किया. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता समाज के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाती है.उन्होंने कहा कि लोगों में अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर जागरूकता बढ़ने से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है. मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई. इस दौरान सामाजिक सरोकार, नागरिक अधिकार और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई.

ALSO READ: चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड दिलाने के नाम पर ठगी, ग्रामीण से ठगे 4,700 रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *