Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: आत्मनिर्भर खेती अपनाएं किसान, सरकारी योजनाओं का लाभ लें- जोबा माझी

Chakradharpur: प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम...

चक्रधरपुर
जोबा माझी ,सांसद

Chakradharpur:  प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुई. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के बीच धान, उड़द, अरहर और मूंग के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया.

मौसम की चुनौती को देखते हुए खेती की रणनीति बदलने की सलाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है. उन्होंने कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन एवं आय बढ़ाने पर जोर दिया.

किसानों की मेहनत देश की ताकत

जोबा माझी ने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से आती हैं और धान से लेकर सब्जी की खेती तक का अनुभव रखती हैं. किसानों की समस्याओं और संघर्षों को करीब से समझते हुए उन्होंने कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं और किसान होना गर्व की बात है.

ALSO READ: झारखंड पर्यटन का नया उदय, ‘माइनिंग टूरिज्म और प्राकृतिक सौंदर्य’ से वैश्विक मंच पर दस्तक, स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम में गूंजी झारखंड की विकास गाथा

सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

सांसद ने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है. कृषि ऋण के संबंध में उन्होंने सलाह दी कि किसान आवश्यकता के अनुसार ही ऋण लें, ताकि अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचा जा सके.

बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *