Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: SIR-2026 को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

Chakradharpur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड में मतदान...

BLO Training
बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Chakradharpur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या 1 से 24 तक के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणना प्रपत्रों के वितरण, ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रैकर, गणना प्रपत्र भरने, गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा अप्राप्त श्रेणी से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना था.

निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा, कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण सावधानीपूर्वक करने तथा ऑनलाइन प्रविष्टि में शुद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया.

समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने का आह्वान

प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गई तकनीकी एवं प्रक्रियागत जानकारी क्षेत्र में कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाएगी. कार्यक्रम में सांख्यिकीय पर्यवेक्षक सदानंद होता, अनुमंडल निर्वाचन ऑपरेटर तापस कुमार दे, सहायक निर्वाचन कर्मी नसीम अहमद, सुपरवाइजर विजय सिंह जोंको, राजेश उरांव, पूजा कुमारी, आनंद भेंगरा सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: नगर विकास विभाग सचिव से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, विकास योजनाओं पर की चर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *