Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: नगर विकास विभाग सचिव से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, विकास योजनाओं पर की चर्चा

Chakradharpur: रांची में नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव...

Chakradharpur
नगर विकास विभाग सचिव से मिले नगर परिषद अध्यक्ष

Chakradharpur: रांची में नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने मुलाकात की. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई.

नगर विकास विभाग के मंत्री को सौंपा जाएगा मांग पत्र

इसे लेकर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने बताया कि 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस पड़ाव का निर्माण होगा और पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर मिनी मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा.  जल्द ही नगर विकास विभाग के मंत्री से भी मिलकर नगर के विकास को लेकर और एक मांग पत्र सौंपा जायेगा.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम से पहले हजारीबाग में खलीफाओं का सम्मान, भेंट की गईं पगड़ी-माला और लाठी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *