Koderma: कोडरमा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं. इस दौरान नागरिकों ने जमीन विवाद, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, प्रमाण पत्र निर्गत करने, आरटीई के तहत स्कूल में नामांकन, बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें तथा जनहित से जुड़े आवेदन, ज्ञापन और मांगपत्र प्राप्त हुए.
यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले से पहले पहाड़ी मंदिर में निगम ने किया अतिक्रमण चिन्हित, बिना NOC निर्माण पर भी गिरेगी गाज

DC ने विभागीय पदाधिकारियों को दिया कार्रवाई का निर्देश
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने जयनगर और चंदवारा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का किया निरीक्षण


