Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर : वज्रपात से युवक की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Chakradharpur: कराइकेला थाना के छोटा रांगरिंग में वज्रपात से युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना पर कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे...

Chakradharpur: कराइकेला थाना के छोटा रांगरिंग में वज्रपात से युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना पर कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक कार्तिक सम्बरूई, उम्र-34 वर्ष, बुधवार की शाम को नहाने के लिए तालाब गया था. इसी दौरान भारी बारिश और वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में वो आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर भालूपानी के मुखिया सावित्री मेल गांडी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष तीरथ जमुदा घटनास्थल पहुंचे और कराईकेला पुलिस को खबर दी. बता दें कि कार्तिक सम्बरूई की पत्नी की मौत एक वर्ष पहले सांप काटने के कारण हुई थी. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाय.

यह भी पढ़ें : रांची में किडनैप बनाम ब्लैकमेल का संग्राम : एक ही मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने मुआवजा की मांग की

वहीं बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा गांव निवासी समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने सरकार से मांग की है कि अविलंब मृतक के परिजनों को मुआवजा मिले, जिससे छोटे-छोटे बच्चों का गुजर बसर हो सके. उन्होंने कहा कि जल्द ही पारिवारिक लाभ समेत अन्य सुविधा मिलनी चाहिए. मृतक के छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण में सरकारी सहायता मिलने से पालन-पोषण में उसकी दादी को सुविधा होगी.

यह भी पढ़ें : चतरा में तूफान का तांडव, घर पर गिरा विशाल पेड़, प्रखंड प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *