Palamu: छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में मड़वा ग्राम निवासी शंभू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.
मिली जानकारी के अनुसार, शंभू यादव छतरपुर से अपने गांव मड़वा (कंचनपुर) लौट रहे थे. इसी दौरान जपला रोड पर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर लगते ही शंभू यादव सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.
सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही कंचनपुर के स्थानीय चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार यादव ने तत्परता दिखाई. उन्होंने तुरन्त बिना समय गंवाए घायल शंभू यादव को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उन्होंने घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंचाया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने शंभू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, डाल्टनगंज रेफर कर दिया. वर्तमान में सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: रांची में कल कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के कारण सप्लाई होगी बाधित



