Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: तेनुघाट उपकारा में 21 जून को जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर

Bokaro : बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट उपकारा में 21 जून को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसको...

Bokaro : बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट उपकारा में 21 जून को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर एक विशेष बेंच का गठन किया गया है, जिसमें व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता नीरज कुमार शामिल रहेंगे. योग दिवस होने के कारण बंदियों को योगाभ्यास भी कराने की योजना है. अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बंदियों को कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपकारा में बंदियों को योगाभ्यास भी कराया जाएगा. साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. यह कार्यक्रम विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: लोहरदगा के युवाओं को रुपयों का लालच देकर पंजाब से हथियार मंगाने और रांची के बाद उत्तर प्रदेश को दहलाने की थी पूरी योजना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *