Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में कल बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस और लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा. इसके चलते कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली, विकास, कुचू, चाईबगान तथा रामपुर (सिल्ली) फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस दौरान विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा.
हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन से संबंधित किया जाएगा तकनीकी कार्य
इसके अलावा हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एलटी लाइन से संबंधित तकनीकी कार्य किया जाएगा. इसके कारण ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड, लोअर पीपी कंपाउंड सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे बिजली कटौती को देखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें. विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हार पर बोले झामुमो नेता विनोद पांडेय- ‘JMM विधायक रहे एकजुट, महागठबंधन करेगा समीक्षा’



