चतरा : ज्वेलरी दुकान लूटने आयें बिहार के 4 कुख्यात डकैत हथियारों के साथ गिरफ्तार

Chatra : जिला के हंटरगंज में बैंक, ज्वेलरी शॉप और महिलाओं को निशाना बनाने वाले चार बेहद खूंखार डकैतों को चतरा पुलिस...

Chatra : जिला के हंटरगंज में बैंक, ज्वेलरी शॉप और महिलाओं को निशाना बनाने वाले चार बेहद खूंखार डकैतों को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार लिया. इनके पास से लोडेड पिस्टल और कट्टा बरामद हुआ है. चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने डकैतों को पकड़ा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के कैंपस की घेराबंदी की और हथियारों से लैस चार अपराधियों को धर दबोचा.

चोरी कर छुप जाते थे अपराधी

पकड़े गए अपराधियों में बिहार के गया का कुख्यात गौतम कुमार, विकास मांझी, प्रवीण कुमार और चतरा का चिंटू कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चतरा एसपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि गिरोह हंटरगंज बाजार में एक ज्वेलरी की दुकान में बड़ी डकैती डालने की प्लानिंग के साथ जुटा था. ये अपराधी बिहार के गया जिले में बड़ी लूटपाट, बैंक डकैती और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से छिनतई कर झारखंड भाग आते थे. और चतरा में क्राइम कर बिहार में छिप जाते थे.

आपराधिक इतिहास रहा है

पकड़े गए गौतम कुमार और चिंटू कुमार का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है. जिन पर साल 2026 में ही शेरघाटी, इमामगंज और बांकेबाजार थानों में संगीन मामले दर्ज हैं. इस बड़ी सफलता पर चतरा एसपी ने छापामारी टीम के जवानों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है. वहीं गया पुलिस भी इन अपराधियों को रिमांड पर लेने चतरा पहुंच चुकी है.

 

ALSO READ : बिहार की मिट्टी, बोकारो की शिक्षा और दिल्ली की पॉलिटिकल लैबोरेट्री, अब रांची के रण में झोकेंगे किस्मत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *